मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर से बड़ी खबर,युवक कार सहित लापता, परिवार में मचा हड़कंप

On: April 26, 2026 9:00 AM
Follow Us:

जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता और इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय मसूक कुमार उर्फ आशु, पिता दिलीप कुमार, निवासी संजय पथ, शांतिनगर रोड नंबर 06A, थाना ओलिडीह, आज दिनांक को दोपहर लगभग 4:00 बजे अपने ससुराल बिरसानगर महरदा से अचानक लापता हो गए।

परिजनों के अनुसार, मसूक कुमार अपनी काली रंग की Tata Safari (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05EC7766) के साथ घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क स्थापित करना संभव नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय थाना ओलिडीह ओपी में सूचना दे दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी मसूक कुमार या उनकी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग युवक की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Leave a Comment