मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कुमिरता गांव में भारी वाहनों के परिचालन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने जताया समर्थन

On: March 16, 2026 10:38 PM
Follow Us:
Aa
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

नोवामुंडी (जय कुमार): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमिरता में ग्रामीणों ने गांव की संकरी सड़क पर गुन्डीजोड़ा क्रेशर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को शिकायत भी दी है। उनका कहना है कि संकरी ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का संचालन गांव के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है, इसलिए गांव की सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन को बंद किया जाना चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

ग्रामीणों के अनुरोध पर स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कुमिरता गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि भारी वाहनों के विरोध पर प्रशासन की ओर से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ग्रामीणों को धमकाने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी जायज मांगों के समर्थन में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा और गांव के लोगों के हक-अधिकार को किसी भी कीमत पर कुचलने नहीं दिया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Mango

मानगो के विकास पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास का हमला, बोले- जनता को छल रहे हैं जनप्रतिनिधि

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!