मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का वर्चुअल उद्घाटन, 1.42 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित

On: March 14, 2026 11:40 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर; राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन माननीय श्री न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जमशेदपुर में किया गया।

अतिथियों के द्वारा लाभुकों के बीच लगभग 1.42 करोड़ राशि का परिसम्पति व न्यायिक ट्रिब्यूनल द्वारा सड़क दुर्घटना में 9 मृतकों के आश्रितों को बीमा राशि का चेक प्रदान किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन माननीय श्री न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वांछित एवं लक्षित समूहों तक सुलभ रूप से पहुंचाना है। विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पहुंच लक्षित समूहों तक सुगमता से सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों को विभिन्न प्रकार के वाद-विवादों में अनावश्यक समय एवं धन की हानि से बचाने के उद्देश्य से लोक अदालत आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे का प्रभावी माध्यम है।
माननीय न्यायमूर्ति ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा महिलाओं एवं कमजोर वर्गों पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम हेतु समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने मानव तस्करी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मूल कारणों पर कार्य करने की आवश्यकता बताई तथा प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा लोक अदालत केवल वादों के निपटारा का माध्यम नहीं है बल्कि यह एक विश्वास का मंच है। न्याय केवल कानुनी प्रक्रिया नहीं है समाज में आपसी समरसता, वादों का आपसी विश्वास के साथ समाधान एक दुसरे का सम्मान से हीं समाज में समाजिक न्याय दिया जा सकता है। न्याय एवं विकास दोनो एक दूसरे से जुड़ा मामला है। सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुगम तरीके से पहुचाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा सकारात्मक प्रयास कर रहा है। परन्तु प्रभावी रूप से लक्षित वर्ग तभी लभांवित होगा जब उन्हे अपने अधिकारो तथा सरकार की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हों। उन्होने बेघर व गरीबों के लिए अवास, विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिर्गी रोगी, सिकल सेल कैम्प लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होने कहा विधिक सशक्तिकरण तभी सार्थक होगा जब समाज के कमजोर वर्ग व महिलाओं का समाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण हो एवं उन्हे अपने अधिकारों की जानकारी हो।


इस अवसर पर कुमारी रंजना अस्थाना सदस्य सचिव, झालसा ने स्वागत संबोधन किया। श्री न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव न्यायाधीश झारखंड हाईकोर्ट, आयोजन के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना सुगमता से पहुंचे, उन्हे उनकी अधिकारों तथा सरकार की योजनाओं व मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जाय। सबको न्याय के संकल्प के साथ नालसा तथा झालसा इस तरह की आयोजन के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। जिला एवं सत्र न्यायधीश पूर्वी सिंहभूम श्री अरविन्द कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का अभार जताया तथा लोक अदालतों के माध्यम से वादों के निष्पादन की जानकारी दी।

THE NEWS FRAME


झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय के अलावे श्री न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, कुमारी रंजना अस्थाना, सदस्य सचिव, झालसा रांची, श्री अरविन्द कुमार पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायधीश पूर्वी सिंहभूम, श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, श्री ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएसन सहित वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम के दौरान कस्तुरबा विद्यालय के बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान किया गया। एलईडी स्क्रीन पर नालसा गाना व लीगल ऐड क्लीनिक झालसा पर अधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई तथा राष्ट्र गान के साथ मंचीय कार्यक्रम समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों के द्वारा भ्रमण किया गया।

1.42 करोड़ राशि का परिसम्पति लाभुकों के बीच वितरित


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा मंच से लगभग 1.42 करोड़ राशि का परिसम्पति लाभुकों के बीच वितरित की गई। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से गोविंदपुर आजीविका संकुल संगठन के श्रीमती कविता देवी तथा पुनम देवी को 40 लाख का चेक, कल्याण विभाग की योजना तहत बिरसा आवास योजना से समीर सबर को गृह प्रवेश, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत श्री जादु हेम्ब्रम को 11.30 लाख का ऋण, श्री नानु पूर्ति को वन अधिकार पट्टा, समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत कपील देव शर्मा को कान मशीन, सामाजिक सुरक्षा स्वामी विवेकानंद निःशक्त पेंशन योजना के तहत श्री किशुन टुडू, श्री आयुष रजक को स्पॉशरशिप स्वीकृति, उद्यान विभाग की योजना तहत साईबा मुर्मू को कीट रहित सब्जी उत्पादन इकाई, श्री राहुल बारीक को पॉली हाउस निर्माण हेतु राशि का चेक, सहकारिता विभाग की योजना तहत सगेन सकाम, कृषक उत्पादक समूह डुमरिया को प्रमाण पत्र, गव्य विकास की दुधारू गाय वितरण योजना के तहत श्रीमती रूपा गुप्ता, पशुपालन विभाग की बकरा विकास योजना के तहत श्री पम्पा मंडल, मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तहत श्री कैलाश बानरा, स्वास्थ्य विभाग की कुष्ठ निवारण ईकाई के द्वारा श्री अजीत देवरी को किट, श्रीमती बसंती देवी को मलेरिया किट एवं श्रम विभाग की मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत श्री जासई सोरेन को 2 लाख की राशि प्रदान की गई।

THE NEWS FRAME


इसके अतिरिक्त जमशेदपुर न्यायिक ट्रिब्यूनल के निर्णय के आधार पर विभिन्न बीमा कंपनियों के माध्यम से सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को बीमा राशि प्रदान किया गया, जिसमें 70 लाख रूपये श्रीमती जयंती व सुचिता प्रधान, 34.02 लाख रूपये महेन्द्र कुमार राम, 31.34 लाख रूपये लालती देवी व महेश्वर राय, 29.50 लाख रूपये सोनामनी हांसदा, राजीव हांसदा व शीला हांसदा को, 27.50 लाख रूपये जमुना मुर्मू, ममता मुर्मू, सावन मुर्मू, 27.46 लाख रूपये सुमिता महतो, असित कुमार महतो व प्रभाती रानी महतो, 21 लाख रूपये सुनदोरा गोराई, गणेश गोराई व आशीष गोराई, 18 लाख रूपये मिथुन कैवर्त व तिलोतमा देवी को चेक प्रदान किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Add A Heading 22

करीम सिटी कॉलेज में Drug मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Add A Heading 19 2

बी.पी.एम. स्कूल में कैच द रेन अभियान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश वर्षा Water संचयन अपनाने की अपील

Add A Heading 18 2

Raksha Bandhan पर डाक विभाग की खास पहल टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे 24×7 बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध

Add A Heading 17 2

Dalsa ने आयोजित किया पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम

Add A Heading 16 2

जमशेदपुर में Gau सम्मान अभियान को लेकर बढ़ा जनसमर्थन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी

Add A Heading 15 2

Kargil विजय दिवस पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में कारगिल योद्धा माणिक बारदा का नागरिक अभिनंदन

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!