मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

देवानंद सिन्हा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

On: August 5, 2024 8:49 PM
Follow Us:
देवानंद सिन्हा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

रांची, झारखंड। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने पब्लिक 24 चैनल के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार देवानंद सिन्हा को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सिन्हा गांव से लेकर शहर तक सभी पत्रकारों को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे।

श्री देवानंद सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून, विधान परिषद में पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र का गठन, डिजिटल मिडिया बोर्ड का गठन एवं राष्ट्रीय पत्रकार डिजिटल रजिस्टर बनवाना है जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर देवानंद सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पद का सम्मान करते हुए अपनी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पत्रकार बंधुओं की हित के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : NEET 2024 में सफल छात्र-छात्राओं को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के हाथों किया जाएगा सम्मानित

श्री सिन्हा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक प्रमुख नेताओं और पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय सचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य, रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, राजद नेता गौरीशंकर यादव, कांग्रेस के युवा नेता जमील अख्तर, पत्रकार मोहम्मद परवेज़, सलमान अहमद, अश्फाक आरिफ खान, गिरिराज सिंह, आतिफ खान, रंजीत कुमार सम्राट, अवनीश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, शैलेश भाई वाघेला, सुल्तान अख्तर, मिथिलेश कुमार, अनुपम कुमार, नसीम रब्बानी, सनोबर खान, मंजूर पख्तून, प्रेम सिंह वर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह, पंकज झा, शाकिब अनवर, डाॅ. अमरनाथ प्रसाद, सीमा द्विवेदी, अंशु अवस्थी, बलजीत कौर, मधु सिन्हा, नीतू दूबे, प्रीति द्विवेदी आदि शामिल हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment