मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 2, 2026 11:10 PM
Follow Us:
होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। आगामी होली पर्व को लेकर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब के निर्माण और भंडारण का खुलासा किया है।

Netaji 3

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को जमशेदपुर के एम०जी०एम थाना क्षेत्र अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज से सटे ऊंची चहारदीवारी वाले राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर में छापेमारी की। यहां परिसर के भीतर चल रहे अवैध विदेशी शराब के विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया गया।

छापेमारी के दौरान मौके से विदेशी शराब तैयार करने और बोतलबंद करने में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। इसमें स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों की बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, कॉर्क, बोतलों पर चिपकाए जाने वाले विभिन्न ब्रांडों के लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग और फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल लीटर शामिल हैं। इसके अलावा प्लास्टिक के ड्रम में तैयार रंगीन विदेशी शराब तथा करीब 80 पेटियों में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप सहित अन्य ब्रांडों की बोतलबंद शराब भी बरामद की गई है।

उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा का आंकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री, जमाखोरी और नकली शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied