मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

होली से पहले अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा, 48 लीटर अवैध शराब जब्त

On: February 24, 2026 10:31 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। आसन्न होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

बर्मामाइंस क्षेत्र में विदेशी शराब की बरामदगी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उत्पाद विभाग की टीम ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप स्थित मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की के दो कार्टन बरामद किए गए, जिनमें कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई।

हालांकि छापेमारी दल के पहुंचने से पूर्व आरोपी को सतर्क कर दिए जाने के कारण वह मौके से फरार हो गया। इस मामले में अभियुक्त सुशांत मुखी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

परसुडीह में चुलाई शराब पर कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर की गई छापेमारी में गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अभियान रहेगा लगातार जारी

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment