मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम ने उदयपुर गांव में चलाया महिला जागरूकता अभियान

On: January 27, 2026 9:55 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 26 At 5.15.21 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरायकेला-खरसावां:-श्रीनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के उदयपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं के साथ-साथ बच्चों, ग्रामीणों एवं एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इस दौरान महिलाओं को बीमा शक्ति योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में सरल और सहज भाषा में जानकारी दी गई। एनएसएस टीम ने महिलाओं को अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जागरूक किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा डिजिटल साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मोबाइल फोन के सही उपयोग, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को रोचक और बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए इको-फ्रेंडली बैग निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

यह संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस प्रमुख सहायक प्रोफेसर श्रीमती शालिनी ओझा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर रूबी संत्रा (स्कूल ऑफ फार्मेसी) एवं श्री चंदन कुमार (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के छात्र स्वयंसेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही।

इस जागरूकता अभियान ने ग्रामीण महिलाओं और बच्चों में आत्मनिर्भरता, डिजिटल समझ और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास किय

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Mango

मानगो के विकास पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास का हमला, बोले- जनता को छल रहे हैं जनप्रतिनिधि

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!