मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आधुनिक प्रेक्षागृह सह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की मांग

On: January 13, 2026 11:54 AM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) :पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को जिला उपायुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर चाईबासा में आधुनिक प्रेक्षागृह सह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल एवं पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में वर्तमान में कोई भी ऐसी समुचित रंगशाला या सांस्कृतिक मंच उपलब्ध नहीं है, जहाँ स्थानीय कलाकार नाट्यकला, ललितकला, नृत्य, संगीत एवं साहित्य जैसी विधाओं का अभ्यास और प्रदर्शन कर सकें।

उपायुक्त को भेजे गए पत्र में त्रिशानु राय ने उल्लेख किया कि किसी भी राज्य या क्षेत्र की कला, संस्कृति और साहित्य उस समाज के जीवन-दर्शन को दर्शाते हैं और यह सामाजिक व सांस्कृतिक विकास का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक केन्द्र के अभाव में स्थानीय कलाकारों को कार्यक्रमों के आयोजन एवं अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री राय ने आगे कहा कि यदि चाईबासा में एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह सह सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण किया जाता है, तो इससे न केवल कलाकारों को मंच मिलेगा, बल्कि जिले में सांस्कृतिक वातावरण भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ की जाए

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment