मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छापेमारी, 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

On: January 9, 2026 10:01 PM
Follow Us:
  • जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री पर सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर । जमशेदपुर शहर में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.92 ग्राम) और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह मामला सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 02/2026 दिनांक 09.01.2026 के तहत दर्ज किया गया है। मामला धारा 17(A)/21(A)/22(A)/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज है।

पाण्डेय घाट शौचालय के पास चल रही थी खरीद-बिक्री

पुलिस को 08 जनवरी 2026 की रात करीब 9:25 बजे सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत पाण्डेय घाट शौचालय के पास कुछ लड़के बैठकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाण्डेय घाट शौचालय के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते

  1. मोरन सिंह सवैया (उम्र लगभग 21 वर्ष)
    पिता – सिद्धेश्वर सवैइया
    पता – असुरा, पोस्ट असुरा, थाना झिकपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)
  2. शनि मुन्दुझ्या (उम्र लगभग 19 वर्ष)
    पिता – प्रगना मुन्दुझ्या
    पता – हतनाबेड़ा, पोस्ट असुरा, थाना झिकपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • ब्राउन शुगर – 16 पुड़िया (कुल वजन 2.92 ग्राम)
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
    बरामद किया है।

एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शनि मुन्दुझ्या का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी चोरी/रेलवे संपत्ति से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।
उसके खिलाफ—

  • चाईबासा मुफ्फसिल रेलवे थाना कांड संख्या 02/2024
    धारा – 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966
    के तहत मामला दर्ज रहा है।

इस छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक प्रथम के नेतृत्व में विशेष टीम में कई अधिकारी और जवान शामिल रहे, जिनमें थाना प्रभारी समेत पुलिस उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस बल और अंगरक्षक जवान भी शामिल थे।

गठित विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का नाम

1. श्री भोला प्रसाद सिंह पुलिस उपाधीक्षक प्रथम, 2. पु०नि० निरंजन कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सीतारामडेरा थाना, 3. पु०अ०नि० राजेश कुमार, 4. पु०अ०नि० अक्षय कुमार, 5. पु०अ०नि० सूरज प्रसाद, 6. स०अ०नि० जयदेव दास, 7. स०अ०नि० सुशील प्रसाद, 8. स०अ०नि० बाबूजी मुर्मू, 9.आ0, राजेश कुमार, 10. पुलिस संतोष कुमार, अंगरक्षक पुलिस उपाधीक्षक (मु० प्रथम) 11. पुलिस उमाशंकर यादव, अंगरक्षक, पु०नि०सह थाना प्रभारी सीतारामडेरा थाना

पुलिस का कहना है कि शहर में नशे का कारोबार फैलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment