मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एक कंबल, एक मुस्कान अभियान: माहुरी वैश्य नवयुवक समिति सरिया ने तीन स्थानों पर किया कंबल वितरण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 31, 2025 10:07 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 30 At 5.36.03 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

सरिया प्रखंड। बढ़ती सर्दी और शीतलहर से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से केंद्रीय माहुरी वैश्य महामंडल के अधीन माहुरी वैश्य मंडल सरिया की नवयुवक समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक कंबल, एक मुस्कान” कार्यक्रम के तहत मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को कंबल वितरण किया।

A 2

समिति के सदस्यों ने गरीब, विकलांग, असहाय पुरुषों व महिलाओं तथा बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम एक साथ तीन स्थानों पर आयोजित हुआ —

  • गणेश मंदिर रोड
  • मुख्य बाजार रोड
  • रेलवे फाटक के निकट

लगभग 400 जरूरतमंदों तक कंबल पहुँचाया गया। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर लाभुकों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ झलक रही थी।

नवयुवकों की एकजुटता बनी प्रेरणा

इस नेक काम में मुख्य रूप से अभय कुमार तर्वे, सुजीत कुमार चरणपहाड़ी, निलेश कुमार, संदीप कुटरियार, अविनाश कुमार, जयंत कुमार, उमंग माथुर, मनोज सेठ, चिंटू सेठ, अनिल कुटरियार और सुबोध प्रसाद सहित दर्जनों माहुरी युवा शामिल रहे।

कार्यक्रम की सराहना स्थानीय लोगों ने की और कहा कि समाज के युवा अगर इसी तरह पहल करते रहें तो मानवीय संवेदनाएँ और मजबूत होंगी।

वीडियो देखें :

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied