मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

साकची मुख्य सड़क पर आवारा पशु बने खतरा, प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 25, 2025 9:18 AM
Follow Us:
The News Frame 14
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर । जिला प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं पर नियंत्रण को लेकर अलर्ट रहने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। जिले के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में आज भी आवारा पशुओं की खुलेआम मौजूदगी लोगों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है।

आज हमारी टीम ने साकची, स्ट्रेट माइल रोड स्थित रामलीला मैदान के पास ऐसा ही एक दृश्य देखा, जहां सड़क पर आवारा पशु बेखौफ घूमते नजर आए। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। ऐसे में सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

THE NEWS FRAME

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण जनहानि की संभावना लगातार बढ़ रही है। कई बार ये पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। ट्रैफिक के बीच इन पशुओं का आक्रामक व्यवहार स्थिति को और भी खतरनाक बना देता है। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में आवारा पशुओं की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोग घायल हुए हैं।

भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर इन पशुओं का दिखना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। नागरिकों का मानना है कि केवल अलर्ट जारी करना ही काफी नहीं है, बल्कि ठोस और स्थायी कार्रवाई की जरूरत है।

THE NEWS FRAME

जानकारी यह भी मिली है की क्षेत्र के कुछ लोग दुग्ध पशुओं को दुहने के बाद बाहर छोड़ देते हैं, जिससे पशु घूमते हुए बीजी सड़कों पर आ जाती हैं जिससे आवागमन बाधित होता है।

क्या वे लोग इस अवयवस्था में दोषी माने जायेंगे? यदि हाँ तो ऐसे लोगों पर भी कार्यवाई करनी चाहिए।

शहरवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए आवारा पशुओं पर प्रभावी अंकुश लगाएंगे और उन्हें सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने की दिशा में कदम उठाएंगे। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति से आम जनता को बचाया जा सके।

वीडियो देखें :

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment