मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेडा में बड़ी पुलिस कार्रवाई: हथियारों के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

On: December 16, 2025 9:05 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): बागबेडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर संजय नगर नाला के पास छापामारी कर पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक धारदार लोहे का चापड़ बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 की संध्या बागबेडा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि संजय नगर नाला के पास कुछ अपराधी एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना से वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की, जहां से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से हथियार बरामद हुए। इस संबंध में बागबेडा थाना कांड संख्या 127/2025, दिनांक 15.12.2025 के तहत धारा 25(1-बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 14 दिसंबर 2025 की संध्या उन्होंने संजय नगर निवासी निरंजन दास पर इसी धारदार चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं अभियुक्त मो. वाजिद ने यह भी कबूल किया कि कुछ माह पूर्व बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के खाओ गली के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मो. वाजिद (20 वर्ष), पिता–अब्दुल वाहिद, निवासी–गढ़िवान पट्टी, कीताडीह
  2. मो. राज (19 वर्ष), पिता–मो. अलीम, निवासी–रोड नंबर 01, मकदमपुर
  3. मो. समीर (20 वर्ष), पिता–मो. मंसूर, निवासी–गढ़िवान पट्टी, कीताडीह
    (तीनों थाना–परसुडीह, जिला–पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर)

जब्त सामग्री:
– देशी पिस्टल: 01
– जिंदा गोली (7.65 KF): 02
– लोहे का चापड़: 01

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापामारी दल में बागबेडा थाना के सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment