मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ओलिडीह थाना की बड़ी कार्रवाई: श्याम नगर छठ घाट के पास ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 50 पुड़िया बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 16, 2025 8:37 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 16 At 19.05.28 B3cdc76b
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर । वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ओलिडीह थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ विक्रेताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

A 2

इसी दौरान दिनांक 15 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ओलिडीह थाना अंतर्गत श्याम नगर छठ घाट के पास छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका कुल वजन 3.48 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. शेरा देवगम, उम्र 19 वर्ष, पिता – शिवा देवगम,
    पता – न्यू ओलीडीह, नियर मुर्दा मैदान, थाना – ओलीडीह, जिला – पूर्वी सिंहभूम।
  2. दीपक मुंडा, उम्र 16 वर्ष, पिता – विष्णु मुंडा,
    पता – न्यू ओलीडीह, नियर मुर्दा मैदान, थाना – ओलीडीह, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

दोनों गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं कर्मी

  • पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा – श्री बचनदेव कुजूर
  • पु०अ०नि० मो. शारिक अली, ओपी प्रभारी – ओलीडीह
  • पु०अ०नि० विष्णु चरण भोगता – ओलीडीह ओपी
  • पु०अ०नि० विजय कुमार – ओलीडीह ओपी
  • स०अ०नि० नंद लाल महतो – ओलीडीह ओपी
  • हवलदार – बैजनाथ उरांव, ओलीडीह ओपी
  • आरक्षी – 1301 विलकन कच्छप

पुलिस का संदेश

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied