मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग कार्यक्रम का समापन

On: December 14, 2025 9:12 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग कार्यक्रम का समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में सफलतापूर्वक हुआ। इस अवसर पर चक्रधरपुर, गोइलकेरा एवं बाईडीह शाखा के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब चार घंटे तक चले कड़े अभ्यास और बच्चों की दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सभी प्रतिभागियों ने बेल्ट ग्रेडिंग में सफलता हासिल की।

ग्रेडिंग टेस्ट के दौरान बच्चों की कराटे की बुनियादी तकनीक, स्टांस, काता, कुमिते एवं शारीरिक दक्षता की बारीकी से जांच की गई। आवश्यक सुधार करते हुए बच्चों को आगामी बेल्ट के लिए प्रोन्नत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कराटे जगत के वरिष्ठ कराटेकार शिहान कमल पति उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई अफसर अली तथा प्रशिक्षक बीर सिंह सिरका भी मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सभी सफल कराटेकारों को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र एवं बेल्ट वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, रामकृष्ण सेवा समिति के सचिव तथा मीडिया प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

व्हाइट बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं:
शिवांगी पाण्डेय, समृद्धि पाण्डेय, परी गांगुली, मोहम्मद अहयान जावेद, मोहम्मद माविया अफ़सर, मरियम ग़ज़ाला, अभिराज दास, त्रिशिका सरकार, अर्णव गुप्ता, वंशी गुप्ता, रिशान बख्शी, मोहम्मद अज़बान इरशाद, अभ्युदय एस. लाल, तन्वी साहू, सौमित कुमार स्वाईन, श्वेता पति, नीतीश महतो, नवीन सोनी, अंशिका कुमारी साव, पल्लवी कुमारी साव, शिम्मी शेरोन सिरका एवं कृष्मस सिरका।

वाडो रियू कराटे के लगभग 25 बच्चों ने भी ग्रेडिंग टेस्ट में भाग लिया, जिनमें 15 बच्चों ने ऑरेंज बेल्ट तथा 10 बच्चों ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की।

बेस्ट अटेंडेंस के लिए समृद्धि पाण्डेय एवं रिशान बख्शी, बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए परी गांगुली एवं सौमित कुमार स्वाईन तथा बेस्ट डिसिप्लिन के लिए तन्वी साहू एवं अभ्युदय एस. लाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment