मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 8, 2025 7:52 PM
Follow Us:
The News Frame 57
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • भरनियां में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां गांव में स्व. संतोष गिलुवा स्मारक दो दिवसीय फुटबॉाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। यह प्रतियोगिता आदिवासी सरना क्लब भरनियां द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में दिशुम गुरु आशीर्वाद योजना सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, ग्रामीण मुंडा कमल किशोर गागराई मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

A 2

महिला वर्ग में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें वाटर फ्लाई एफसी विजेता बनी, जबकि टारगेट एफसी चक्रधरपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला अजय ब्रदर्स बनाम जय मां रोंडाबुरु के बीच हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का फाइनल का शुभारंभ किया। जहां प्रतियोगिता में अजय ब्रदर्स की टीम विजेता रही। जबकि जय मां रोंडाबुरु की टीम उपविजेता रही।

मौके पर महिला टीम की विजेता टीम वाटर फ्लाई एफसी को 5 हजार, उपविजेता टीम टारगेट एफसी चक्रधरपुर को 3 हजार, पुरुष वर्ग के विजेता अजय ब्रदर्स को 25 हजार, उपविजेता जय मां रोंडाबुरु को 15 हजार रुपये नकद इनाम देकर मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने पुरस्कृत किया। जबकि विशिष्ट अतिथि ने तृतीय विजेता श्याम ब्रदर्स चक्रधरपुर, चतुर्थ विजेता य राज को आठ-आठ हजार, पांचवां विजेता गणेश एफसी बड़ाबाम्बो, छठवां विजेता प्रेम एफसी गुंजा, सातवां विजेता अर्जुन एफसी नलिता तथा आठवां विजेता आराध्या एफसी सायतोपा को पांच-पांच हजार रुपये नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर दिकू गागराई, कालिया प्रमाणिक, टिंकू प्रधान, अध्यक्ष गुरुचरण नायक, सचिव राधेश्वर गिलुवा, कोषाध्यक्ष पंकज बांकिरा, सदस्य बेनी सरदार, बुधराम सरदार, बिरसा समद, सोनाराम गोप, सनातन गोप, कैरा समद, उदय बोदरा, नरेन्द्र समद, अजय रजक, सूरज सरदार, आसमान सरदार, बलराम नायक, सुखलाल सरदार, सिद्धर्थ पूर्ति, मूंगालाल सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied