मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

शराब जब्त: 180ml व्हिस्की व रम की 284 पीस, सफेद गलांजा कार समेत चालक गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 2, 2025 1:28 PM
Follow Us:
The News Frame 87
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

– लग्जरी कार से बंगाल का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

📍 गिरिडीह | खीरीमहुआ अनुमंडल

गिरिडीह जिला के खीरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बंगाल के होलोग्राम लगी 284 पीस विदेशी शराब के साथ एक सफेद गलांजा कार (BR 09AV 5182) को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है।

घटना 30 नवम्बर 2025 की शाम लगभग 4 बजे की है। तिसरी थाना क्षेत्र के चन्दौरी मुख्य मार्ग स्थित नईटॉड के पास एक चारपहिया वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मारकर भागने की सूचना पुलिस को मिली थी। जानकारी मिलने के बाद खीरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सत्यापन अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान नईटॉड के पास सफेद गलांजा कार संदिग्ध अवस्था में क्षतिग्रस्त खड़ी मिली। वाहन की तलाशी में बॉनेट के अंदर छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन चालक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोड कर बिहार के बेगूसराय में बेचने के लिए लाई जा रही थी। रास्ते में ऑटो से टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भाग नहीं पाया।

वीडियो देखें :

बरामदगी का पूरा विवरण

प्रेस वार्ता के दौरान खीरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जप्त शराब पर “Sell Only for Bengal” अंकित है। कुल बरामद शराब:

श्रेणीमात्रा
Officers Choice Elite Whisky 180 ml274 पीस
Mountain Oak Superior Citrus Rum 180 ml10 पीस
कुल284 पीस

साथ ही टोयोटा कंपनी की सफेद गलांजा कार (BR 09AV 5182) को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार चालक की पहचान
🔹 राजेश मंडल (46 वर्ष)
🔹 पिता – बनारसी मंडल
🔹 निवासी – बेगूसराय, बिहार / नगर थाना पराट अंतर्गत बिष्णुपुर गांव

कानूनी कार्रवाई

अवैध शराब तस्करी के मामले में तिसरी थाना कांड संख्या – 110/25, दिनांक – 30.11.2025 के तहत निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है:

  • धारा — 274/275/292/316(2)/316(4)/338/336(3)/340(1)
  • साथ ही 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय जेल भेज दिया गया

पुलिस की सख्त निगरानी

अवैध शराब की तस्करी और बाहरी राज्यों के तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान तेज किया जा रहा है। SDPO ने कहा कि सीमा पार से शराब की अवैध ढुलाई में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment