मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरयू राय ने सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यालय से उपलब्धियाँ की घोषणाएँ होती रहेंगी, सरज़मीं पर इनकी क़ब्रगाह बनती रहेगी

On: November 28, 2025 8:48 PM
Follow Us:
  • दम तोड़ चुका है सेवा का अधिकार अधिनियम
  • इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा
  • लोगों को नहीं पता कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार हैं क्या-क्या
  • जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद ने सरकारी धन का क्या किया?

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर सरकार ने उपलब्धि कार्यक्रमों का पिटारा खोल दिया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है 10,000 युवाओं को नियुक्ति देना और फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। सरकारें ऐसे अवसरों का यहीं करती हैं और अपनी पीठ थपथपाती हैं। उपलब्धियों की ऐसी घोषणाओं पर व्यंग्यात्मक अथवा आलोचनात्मक नज़रिया प्रस्तुत करने के बदले सरकार के सामने ऐसे तथ्य प्रस्तुत करना प्रासंगिक होगा जो पूर्व घोषित कार्यक्रमों की कब्रगाह बन गए हैं और जिनकी ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वर्तमान घोषित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भी वही हश्र होगा।

सरयू राय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ में सेवा का अधिकार के तहत नागरिकों की समस्याओं का समाधान की बात की जा रही है परंतु वस्तुस्थिति यह है कि राज्य मुख्यालय से लेकर जिला और प्रखंड मुख्यालय तक सेवा का अधिकार अधिनियम दम तोड़ चुका है। केवल सरकार का एक साल पूरा होने पर एक सप्ताह तक इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरकार के मुख्यालय से लेकर जिला एवं प्रखंडों के सभी विभागों के कार्यालयों में सेवा का अधिकार अंधिनियम की कोई भी शर्त पूरा नहीं की जा रही है। एक भी जगह ऐसे पट्ट नहीं लगे हैं, जिससे नागरिक जान सकें कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार के क्या हैं। हर कार्यालय में हज़ारों आवेदन लंबित हैं। लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं और कर्मियों को सेवा शुल्क देने पर विवश है।

सरयू राय के अनुसार, सरकार ने जिन कार्यक्रमों के लिए जिलों में निधि भेजी है, इनके तहत संरचनाएं निर्मित हो गई हैं पर उपयोग में नहीं आने के कारण जर्जर हो रही हैं। उदाहरण के लिए जमशेदपुर के कदमा में एक कन्वेंशन सेंटर और साकची में एक डीएम लाइब्रेरी का भवन करोड़ों के खर्च पर पांच साल पहले बन गए। लेकिन, इनका उपयोग नहीं हुआ और ये जर्जर हो गए। इनकी मरम्मत नहीं हो रही है। कारण है करोड़ों रुपये का खर्चा।

श्री राय ने लिखा कि नगरपालिकाओं को 15वें वित्त आयोग ने करोड़ों रूपये दिये। जमशेदपुर के आसपास जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद हैं। एक साल पूरा होने के अवसर पर सरकार पूछे तों कि इन्होंने इस निधि का क्या किया? यही स्थिति प्रायः हर जिले में है।

डीएमएफटी और स्वास्थ्य विभाग के कारनामें रोजाना अख़बारों की सुर्खियों में हैं। एक बार मुख्यमंत्री इन पर भी तो नज़र डालें। नहीं तो मुंख्यालय से उपलब्धियाँ के कार्यक्रमों की ऐसी ही घोषणाएँ होती रहेंगी और सरज़मीं पर इनकी क़ब्रगाह बनती रहेगी। सरकारी धन ज़ाया होता रहेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment