मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 15, 2025 5:11 PM
Follow Us:
IMG 20251115 170343
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। दिनांक 14/11/2025 की रात्रि लगभग 23:10 बजे जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार युवक द्वारा किसी अप्रिय वारदात की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल जैसे ही गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास पहुँचा, एक संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पीछा कर स्कूटी सहित पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बरामदगी: गिरफ्तार व्यक्ति की कमर में रखा एक देसी कट्टा मिला, जिसका चैम्बर खोलने पर एक जिंदा गोली बरामद हुई। आगे की तलाशी में—

  • पैंट के बाएँ पॉकेट से : 01 जिंदा गोली
  • दाएँ पॉकेट से : रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन
  • स्कूटी की डिक्की से : 03 जिंदा गोलियाँ

कुल 05 जिंदा गोलियाँ बरामद की गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा जुगसलाई थाना कांड सं. 120/25, दिनांक 15/11/2025, धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम : मोहम्मद इकबाल
उम्र : लगभग 21 वर्ष
पिता : मोहम्मद मुस्तफा
पता : गरीब नवाज कॉलोनी, नियर कल्लू पान दुकान, थाना जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

जप्त सामान

  1. एक देसी कट्टा
  2. पाँच जिंदा गोली
  3. रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन
  4. सुजुकी एसटेरा कंपनी की स्कूटी

अपराधिक इतिहास

जुगसलाई थाना कांड सं. 88/23, दिनांक 01/08/23
धारा 341/323/325/452/34 भादंवि

छापामारी दल के सदस्य

  1. पु.अ.नि. कृष्ण कुमार यादव
  2. पु.अ.नि. सुमित लकड़ा
  3. पु.अ.नि. गोपाल कुमार
  4. पु.अ.नि. गौतम कुमार
  5. पु.अ.नि. मुकेश कुमार साव
  6. स.अ.नि. दूधनाथ राम
  7. स.अ.नि. बिजेन्द्र सहनी
  8. आ. 1265 कृष्ण कुमार रजक
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment