मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक संपन्न — 14 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 2, 2025 10:03 PM
Follow Us:
The News Frame 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक रविवार को पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर में समिति अध्यक्ष राजदेव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पाणिनी उत्सव के आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और निर्णय लिए गए।

A 2

समिति के सचिव चंद्रदीप पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष का पाणिनी उत्सव 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृत भाषा और तकनीकी क्षेत्र के चार मूर्धन्य विद्वान अपने विचार और वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।

प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम

उत्सव के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं —

  • श्लोक पाठ प्रतियोगिता
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
  • भाषण प्रतियोगिता
  • माहेश्वर सूत्र का लयबद्ध पाठ

इन प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 17 से 29 नवम्बर तक आयोजित होगा। इसके बाद 30 नवम्बर को केंद्रीय स्तर पर पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में प्रतियोगिता का द्वितीय चरण होगा।

उत्सव दिवस पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे

बैठक में उपस्थित गणमान्य

बैठक में डॉ. रागिनी भूषण, संस्कृत शिक्षक धीरज प्रजापति, शिवा मिश्रा, संदीप पात्र, मधुरिमा कुमारी, आशा चौबे, रेखा सिन्हा, रीना कुमारी, नीति सुमन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

यह उत्सव न केवल संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देगा, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान विज्ञान और संस्कृति के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करेगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied