मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NIT जमशेदपुर में श्री श्री काली पूजा समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन

On: October 21, 2025 9:37 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 10 21 At 15.55.21 3fe3107c
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में पिछले 54 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्री श्री काली पूजा समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह पूजा अपने आप में विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह देश के अग्रणी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के कैंपस में आयोजित होती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे माननीय निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के करकमलों द्वारा हुआ। पूजा का समापन मध्यरात्रि 12 बजे संपन्न हुआ, जिसके उपरांत रात्रि 3 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

इस अवसर पर निदेशक महोदय के साथ उनकी धर्मपत्नी इंद्राणी सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. राम विनय शर्मा, कुलसचिव प्रो. सरोज सारंगी, पूजा समिति के संरक्षक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, अध्यक्ष डॉ. अमित प्रकाश, उपाध्यक्ष डॉ. जयेंद्र कुमार, और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार उपस्थित रहे।

माँ काली की इस भव्य पूजा के सफल आयोजन के पीछे माँ के अनन्य भक्त प्रशांत मल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। वे प्रत्येक दिन तथा प्रत्येक अमावस्या को इसी स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। उनके समर्पण के बिना इस आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने माँ काली से संस्थान की गरिमा बनाए रखने एवं निरंतर प्रगति की कामना की। पूजा स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा और पारंपरिक अलंकरण से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं उनके परिजन सम्मिलित हुए और माँ काली से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 20 5

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

IMG 20260716 WA0079

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Untitled Design 4 7

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

IMG 20260623 WA0052

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया 16वां साईं महोत्सव एवं कुलाधिपति मदन मोहन सिंह का जन्मदिन

Untitled Design 3 4

राटा पूजा के साथ चक्रधरपुर हरिजन बस्ती में पांच दिवसीय श्री श्री Sheetala माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं में उत्साह

Maaa

श्री दक्षिणेश्वरी Maa काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!