मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर के टेल्को में 1.68 किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, उपचुनाव को लेकर पुलिस की विशेष कार्रवाई

On: October 15, 2025 8:59 PM
Follow Us:
जमशेदपुर के टेल्को में 1.68 किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

जमशेदपुर, 15 अक्टूबर 2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनज़र पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया, जिसके तहत टेल्को थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 1.68 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इसी दौरान 15 अक्टूबर की शाम को टेल्को थाना क्षेत्र के जैम्को बस स्टैंड के पास गश्ती टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश पांडेय (उम्र 56 वर्ष), पिता अनिरुद्ध पांडेय, निवासी प्रेमनगर रोड नं. 02, नियर फुटबॉल ग्राउंड, थाना टेल्को, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 1680 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी)/22 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और टेल्को थाना कांड संख्या 101/2025, दिनांक 15.10.2025 दर्ज कर ली गई है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

छापामारी दल के सदस्य:

  1. श्री सुनील कुमार चौधरी – पुलिस उपाधीक्षक (नगर), जमशेदपुर
  2. प्रशांत कुमार – पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, टेल्को थाना
  3. सोहन लाल – पुलिस अवर निरीक्षक, टेल्को थाना
  4. शशिकांत कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, टेल्को थाना
  5. खालिक अहमद – सहायक पुलिस अवर निरीक्षक
  6. आ० 1033 जितेन्द्र सिंह
  7. आ० 388 सम्सतबरेज खुर्शिद

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कहा है कि उपचुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment