मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर ससमय कार्रवाई करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

On: September 12, 2025 8:51 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने एक-एक करके सभी शिकायतों/समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं ससमय निपटारा करने का निर्देश दिया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा सहायता, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, दबंगों द्वारा उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद थाना द्वारा कार्रवाई न करना, पैतृक संपत्ति में अवैध निर्माण, बिजली मीटर लगाने, खतियान से संबंधित विवाद, भूमि विवाद, विस्थापितों की मांग, लंबित भुगतान, ग्रेच्युटी राशि की प्राप्ति, बालू टेंडर से संबंधित मामले, मृत्यु सहायता राशि, आधार कार्ड में सुधार, राशन कार्ड अपडेट और चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती सहित जनहित की समस्याओं एवं मुद्दों पर ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपा।

THE NEWS FRAME

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कानूनी, प्रशासनिक या तकनीकी रूप से संभव सभी मामलों का शीघ्र समाधान हो। उन्होंने लंबित आवेदनों पर नियमित प्रगति रिपोर्ट देने और उनके निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी की समस्याओं का समाधान न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह विश्वास और पारदर्शिता स्थापित करने का भी एक माध्यम है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment