मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर में 14 सितंबर को चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगेगा ‘आदिवासी महादरबार’

On: September 10, 2025 8:21 PM
Follow Us:
  • आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों पर मंथन के लिए समाज के बुद्धिजीवी “आदिवासी महा दरबार” में जुटेंगे

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अगुवाई में आगामी 14 सितंबर को जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में “आदिवासी महा दरबार” का आयोजन किया जायेगा।

एक सामाजिक संस्था “आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा” के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की एकजुटता को मजबूत करना और उनके संवैधानिक अधिकारों, परंपराओं व सामाजिक सरोकारों पर विमर्श करना है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और निमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसमें पेसा कानून, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन एवं आदिवासी सामाजिक संरचना जैसे अहम विषयों से जुड़े संवैधानिक अधिकारों पर गहन मंथन किया जायेगा।

“भारत में अंग्रेजों के खिलाफ पहला संघर्ष शुरू करने वाले बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, वीर पोटो हो, भगवान बिरसा मुंडा, वीर टाना भगत एवं वीर तेलंगा खड़िया जैसे अनगिनत आदिवासी योद्धाओं ने हमेशा जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। इन संघर्षों के मद्देनजर हमें सीएनटी-एसपीटी एक्ट एवं पेसा अधिनियम जैसे कई अधिकार मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद, हमारी जमीनें लूटी जा रही हैं। आज भी हमें इन्हीं मुद्दों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।”

“झारखंड समेत अन्य राज्यों में आदिवासियों की घटती आबादी परिस्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। इस सेमिनार में, हम लोग समाज के बुद्धिजीवियों एवं मार्गदर्शकों के साथ बैठ कर, इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे, तथा समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगें।”

इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कानूनी विशेषज्ञ, सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के वकील, प्रोफेशनल्स, बुद्धिजीवी तथा आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े कई अगुआ (देश परगना, मांझी परगना, पाहन, मानकी मुंडा, पड़हा राजा, आदि) शामिल होंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment