मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सिलादोन गाँव में बारिश से कच्चा मकान ढहा, पाँच बच्चों संग माँ बेघर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 6, 2025 9:41 PM
Follow Us:
Add A Heading 27
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

खूंटी (जय कुमार): खूंटी ज़िले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इसी कड़ी में 4 सितंबर 2025 को खूंटी प्रखंड के सिलादोन गाँव में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहाँ बारिश के चलते एक परिवार का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया

A 2

परिवार बेघर, दूसरों के सहारे रहने को मजबूर

मकान ढहने के समय घर में पाँच बच्चे और उनकी माँ सेतेंग राताय मौजूद थीं। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन मकान गिर जाने से पूरा परिवार बेघर हो गया। वर्तमान में यह परिवार गाँव के ही किसी अन्य घर में शरण लिए हुए है।

बताया गया कि परिवार के मुखिया बाहर दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे और बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाते थे। ऐसे में मकान टूट जाने से उनका आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।

गाँव के युवा नेता पहुँचे मदद के लिए

खबर मिलते ही गाँव के युवा नेता मंगल धान मौके पर पहुँचे और परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की माँग की।

मुख्यमंत्री आवास योजना से मिले मदद

गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता सुखराम हेम्ब्रोम ने कहा कि इस परिवार की हालत बेहद दयनीय है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की कि इस परिवार को तुरंत मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि इन्हें जल्द से जल्द एक पक्का मकान मिल सके और इनके बच्चों को सुरक्षित छत मिल सके।

यह घटना ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को उजागर करती है। स्थानीय लोग अब जिला प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप और मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied