मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव खेत से बरामद

On: August 31, 2025 9:38 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों से शव बरामद किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। महज कुछ ही घंटों में थाना प्रभारी ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

एमजीएम थाना पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से खुला राज

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मृतक की पहचान परशुराम टुडू (33) के रूप में हुई है। करीब 15 साल पहले उसने गांव की ही सुमन टुडू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन कुछ माह पहले सुमन का गालूडीह निवासी लाचू हंसदा से संपर्क हुआ। दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे। इस बात की भनक पति परशुराम को लगी। उसने कई बार पत्नी को समझाया, मगर वह अपने प्रेमी से संपर्क बनाए रखी।

शनिवार को सुमन और परशुराम खेत पर काम करने गए थे। देर शाम सुमन अकेले घर लौटी और बताया कि उसका पति बाजार गया है। जब परशुराम रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को शक हुआ। रविवार सुबह खेत के पास झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में सुमन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि प्रेमी लाचू हंसदा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने पेड़ की टहनी काटकर लाठी बनाई और उसी से परशुराम को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लाचू हंसदा की तलाश जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment