जमशेदपुर (जुगसलाई)। अवैध मादक पदार्थों (ब्राउन शुगर) की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शनिवार (23 अगस्त 2025) को जुगसलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹1240 नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई।
घटना का विवरण
शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक सफेद रंग की स्कूटी (JH-05 DX 7643) पर तेज रफ्तार में आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। छापामारी दल ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।
युवक ने स्वीकार किया कि वह आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
- नाम – आमिर गद्दी
- उम्र – 28 वर्ष
- पिता – क्यामू गद्दी
- पता – धर्मशाला रोड, गद्दी मोहल्ला, थाना-जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम
बरामद सामान
- 15 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ
- ₹1240 नगद
- दो मोबाइल फोन (एक मल्टीमीडिया, एक की-पैड)
- एक्टिवा स्कूटी (रजि. नं. JH-05 DX 7643)
आरोपी का आपराधिक इतिहास
आमिर गद्दी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है –
- जुगसलाई थाना कांड सं. 22/22 (धारा 379 भा.दं.वि.)
- जुगसलाई थाना कांड सं. 26/23 (धारा 379 भा.दं.वि.)
- जुगसलाई थाना कांड सं. 21/25 (धारा 21/22/27(ए)/28/29/30 एनडीपीएस एक्ट)
कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाना कांड सं. 93/25, धारा 21(ए)/22(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
छापामारी दल के सदस्य
- पु.अ.नि. अजय कुमार यादव
- पु.अ.नि. आलोक कुमार
- पु.अ.नि. मुकेश कुमार साव
- पु.अ.नि. कृष्ण कुमार यादव
- आ.664 गोधन राम
- आ.1265 कृष्ण कुमार रजक
- टैगो मोबाइल आ.21 विकास कुमार
इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जुगसलाई पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।














