मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गुरुजी के निधन से झारखंड की राजनीति में बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ: सरयू राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 4, 2025 7:23 PM
Follow Us:
Add A Heading 1 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन के निधन को मर्माहत करने वाला बताया है।

Netaji 3

यहां जारी शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रतीक पुरुष के रूप में स्थापित हुए थे।

उन्होंने झारखंड की राजनीति को नई दिशा दी और प्रयास किया था कि झारखंड अपने विशेषताओं के साथ उतरोत्तर विकास करे।

श्री राय ने कहा कि वर्ष 2000 में जब एकीकृत बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पकालीन सरकार बनी थी तो शिबू सोरेन और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने उसका समर्थन किया था। उस समय वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार प्रदेश संयोजक थे। उस नाते उन्हें इस मुहिम में शिबू सोरेन के साथ नजदीक से काम करने का मौका मिला था। तब उन्हें नजदीक से जाना था। इसके बाद वर्ष 2004 में 29 मई से दामोदर बचाओ आंदोलन आरंभ किया तो उसके बारे में भी शिबू सोरेन से विस्तृत चर्चा की थी।

श्री राय ने बताया कि 24 और 25 सितम्बर, 2004 को युगांतर भारती एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से राँची में दामोदर बचाओ आंदोलन की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। उसमें श्री शिबू सोरेन स्वयं आये, काफी देर तक रहे और संगोष्ठी में भाग लिया।

सरयू राय ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से झारखण्ड की राजनीति में एक बड़़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। उनके विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व उनके सुपुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर है। वह शिबू सोरेन के प्रति सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों एवं समर्थकों को शोक सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

DRI

इंटरनेशनल सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 किलो विदेशी सोना जब्त; 15 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied