मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

स्वतंत्रता दिवस रात्रि भोज के लिए राष्ट्रपति महोदया ने भेजा आमंत्रण, पद्मश्री जमुना टुडू के घर विशेष व्यवस्था से पहुंचा डाक विभाग

On: August 3, 2025 8:57 PM
Follow Us:

विशेष सम्मान: चाकुलिया की ‘लेडी टारजन’ को मिला विशेष सम्मान, राष्ट्रपति भवन में आमंत्रण पाकर भावुक हुईं पद्मश्री जमुना टुडू

भारतीय डाक विभाग ने पद्मश्री श्रीमती जमुना टुडू को राष्ट्रपति भवन से मिला स्वतंत्रता दिवस रात्रि भोज का आमंत्रण पत्र विशेष प्रोटोकॉल के तहत उनके चाकुलिया स्थित घर तक पहुंचाया। इस आमंत्रण में भारत की राष्ट्रपति महोदया द्वारा उन्हें 15 अगस्त की संध्या 6 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

डाक विभाग ने इस पत्र की डिलीवरी को अत्यंत सम्मानजनक और महत्वपूर्ण मानते हुए नई दिल्ली से चाकुलिया तक विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की। आमंत्रण पत्र प्राप्त होते ही श्रीमती टुडू और उनके पति अत्यंत प्रसन्न नजर आए।

THE NEWS FRAME

ज्ञात हो कि ‘लेडी टारजन’ के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती जमुना टुडू एक समय दिहाड़ी मजदूर थीं और उनके पति राज मिस्त्री का काम करते थे। रोजमर्रा की मेहनत के बाद वे जंगलों में जाकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ काटने वालों को समझाती थीं और लोगों को जागरूक करती थीं।

अपने संघर्षों के दौरान उन्होंने कई बार जानलेवा हमले झेले, लेकिन प्रकृति की रक्षा के लिए उनका जज्बा कभी नहीं डिगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और साहस को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति का आमंत्रण पाकर श्रीमती जमुना टुडू भावविभोर हो गईं। उन्होंने भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए इस सम्मान के लिए देशवासियों को धन्यवाद दिया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment