मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अरका जैन विश्वविद्यालय के दो छात्र दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

On: July 22, 2025 7:25 PM
Follow Us:

सरायकेला-खरसावां: गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुसरीकुदर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अरका जैन विश्वविद्यालय के बीबीए के छात्र रोहन महतो की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी आदर्श शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दोनों छात्र घाटशिला के निवासी थे और गम्हरिया में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्र बाइक से अपने रूम लौट रहे थे। मुसरीकुदर के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अस्पताल पहुंचने तक टूटी सांसें

हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रोहन महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदर्श शर्मा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, वहीं रोहन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शोक में डूबा विश्वविद्यालय

रोहन महतो की असामयिक मृत्यु की खबर से अरका जैन विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र, शिक्षक और मित्र बेहद मर्माहत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोक जताते हुए रोहन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और आदर्श के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह हादसा एक बार फिर युवाओं की सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही की तरफ इशारा करता है। ऐसे हादसे न केवल एक होनहार छात्र की ज़िंदगी छीन लेते हैं, बल्कि परिवारों और समाज को भी असहनीय पीड़ा दे जाते हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और घायल छात्र को शीघ्र स्वस्थ करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment