मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में होम गार्ड भर्ती के लिए युवतियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

On: July 19, 2025 9:13 PM
Follow Us:

कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर (जय कुमार): कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर के तत्वावधान में आयोजित होम गार्ड की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह दो-दिवसीय कार्यक्रम 18 और 19 जुलाई को चक्रधरपुर के शांति नगर मैदान, सिलफोड़ी में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 287 अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

युवाओं और युवतियों का प्रदर्शन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

18 जुलाई को 105 युवकों ने शारीरिक परीक्षा दी, जबकि 19 जुलाई को 182 युवतियों ने भाग लिया। युवतियों की यह बड़ी संख्या दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवाएं देश सेवा के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त कर समाज, राज्य और देश की प्रगति में योगदान देने हेतु आगे बढ़ रही हैं। उनका यह उत्साह और जज़्बा सचमुच प्रेरणादायक है।

परीक्षा का स्वरूप और मार्गदर्शन

शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की दक्षता परखने के लिए रनिंग, शॉर्ट पुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसे इवेंट्स कराए गए। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों को होम गार्ड की तैयारी के लिए गहन प्रशिक्षण भी दिया गया था।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अनुभवी पदाधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सही मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के उपाध्यक्ष और फिजिकल प्रशिक्षक श्री दया सागर केराई, अध्यक्ष और पूर्व सैनिक श्री माझी राम जामुदा, पूर्व सैनिक सह इटोर पंचायत मुखिया श्री सोमनाथ कोया, पूर्व सैनिक श्री राम बोदरा और कार्यालय सचिव हेमंत सामड सिकंदर सोय, आर्मी के JEO बिर सिंह पुरती उपस्थित रहे। इन सभी ने युवाओं के जोश की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पश्चिमी सिंहभूम में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment