जमशेदपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय और समर्पित भूमिका निभा रहे सुशील कुमार सिंह को उनकी सेवाओं के लिए एक नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारत भारती संस्था की झारखंड इकाई का कार्यकारी प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
सुशील कुमार सिंह पिछले 17 वर्षों से पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े हुए हैं और लगातार सैनिक परिवारों की मदद, सहारा सिटी मानगो में सचिव के रूप में कार्य तथा मानगो नगर पालिका में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाज के प्रति उनके इस समर्पण को देखते हुए भारत भारती की केंद्रीय टीम ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस मनोनयन की जानकारी भारत भारती के राष्ट्रीय सचिव रुद्रनारायण तिवारी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा द्वारा दी गई। साथ ही, राष्ट्रीय सम्मेलन वडोदरा में इस पद की घोषणा विनय पत्राले द्वारा की गई।
सुशील कुमार सिंह ने इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि
वह झारखंड में संगठन की सोच और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की छोटी-छोटी समस्याओं को हल करना ही बड़े बदलाव की दिशा में पहला कदम है।
अपने वक्तव्य में उन्होंने यह भी कहा कि
इस जिम्मेदारी को वे अकेले नहीं, बल्कि जिले के पूर्व सैनिकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से निभाएंगे।
यह नियुक्ति न केवल सुशील कुमार सिंह के लिए एक सम्मान है, बल्कि झारखंड में समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए एक प्रेरणा भी है।











