मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु केन्द्रीय विद्यालय परसुडीह एवं विभिन्न पेट्रोल पंप परिसरों में मॉक ड्रिल का आयोजन

On: July 17, 2025 9:58 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जिले में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय, परसुडीह में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस दौरान छात्रों एवं विद्यालय के शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित उपायों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा सुरक्षित निकासी की विधियों की जानकारी दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों व विद्यालय कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना एवं उनमें सतर्कता की भावना विकसित करना था।

इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा टीम द्वारा भारत पेट्रोलियम, सिदगोड़ा, भारत पेट्रोलियम, टेल्को, सूरज ऑटोमोबाइल, टेल्को, इंडियन ऑयल, गोलमुरी तथा ऑटो सर्विस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम), गोलमुरी में भी मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं त्वरित कार्रवाई के तौर-तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिक, स्कूल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक इकाइयां अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें तथा किसी भी आपदा की परिस्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक स्तर पर तैयार रहें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment