मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Ultrasound: पश्चिमी सिंहभूम जिला की गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सुविधा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 13, 2025 3:57 PM
Follow Us:
Add A Heading 16
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला की गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक बार अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

Netaji 3

समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला स्तरीय सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-समुचित पदाधिकारी पीसी-पीएनडीटी चंदन कुमार ने की। इस बैठक में सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुशांतों माझी, तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

20 अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) केंद्र पंजीकृत

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि जिले में वर्तमान में कुल 20 अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं, जिनमें से 13 सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया गया है, जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक बार अल्ट्रासाउंड की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त चंदन कुमार ने निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का डीआईएमसी चेकलिस्ट के आधार पर नियमित निरीक्षण किया जाए और आगामी बैठक में उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, सभी केंद्रों से ऑनलाइन फॉर्म-एफ अनिवार्य रूप से जमा कराने के लिए संचालकों को निर्देशित किया गया है।

Ultrasound सुविधा: निजी संस्थानों के साथ MOU

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मार्गदर्शिका के अनुरूप सभी निजी संस्थानों के साथ एमओयू कर गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की जाए, जिसका भुगतान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।

बैठक में आकांशा सृष्टि (चक्रधरपुर) द्वारा मशीन नवीनीकरण के लिए दिए गए आवेदन, तथा ओम स्कैनिंग सेंटर एवं हेल्थ मैप (थाना रोड) द्वारा पुराने उपकरणों के स्थान पर नई मशीनों की स्थापना के प्रस्तावों पर गहन विचार किया गया और उचित निर्देश जारी किए गए।

भ्रूण हत्या के विरुद्ध जनजागरूकता

इसके अलावा, भ्रूण हत्या के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर एवं मनोहरपुर में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीनों के बेहतर उपयोग के निर्देश भी दिए गए। इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

  • जय कुमार
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied