मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नरकंकाल बरामद, पाँच साल पुराने हत्याकांड का खुलासा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 29, 2025 12:29 PM
Follow Us:
Add A Heading 46 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

📍कराईकेला/चक्रधरपुर (जय कुमार): नरकंकाल बरामद, पाँच साल पुराने हत्याकांड का खुलासा, कराईकेला पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

A 2

🔸 2020 में अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझी, नरकंकाल बरामद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए सिताराम बोदरा हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटनास्थल की खुदाई में एक नरकंकाल भी बरामद किया गया है, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

🔍 हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बना कारण

जानकारी के अनुसार, सिताराम बोदरा का माधे दिग्गी नामक महिला से प्रेम-प्रसंग था, जिसे महिला के परिजनों – पातोर होनहागा और माचे दिग्गी ने स्वीकार नहीं किया। इसके चलते उन्होंने सिताराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

साजिश में उनके साथ लालो बोदरा उर्फ गोलाराम बोदरा, राम बोदरा और विशाल पूर्ती भी शामिल थे। सभी ने मिलकर सिताराम बोदरा का अपहरण कर हत्या कर दी थी

THE NEWS FRAME

⚖️ कानूनी कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच में तेजी

दिनांक 27 जून 2025 को आरोपियों से तकनीकी और गहन पूछताछ में अपराध कबूल करवाने के बाद, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने राजविजयपुर और बेनटांगर के बीच सुनसान नहर किनारे खुदाई की। वहां जमीन के अंदर से एक नरकंकाल बरामद हुआ, जिसे आगे राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची द्वारा जांच के लिए भेजा गया है।

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

  1. राम बोदरा
  2. पातोर होनहागा
  3. लालो बोदरा उर्फ गोलाराम बोदरा

को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • श्री शिवम प्रकाश (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर
  • पु.अ.नि. अंकित कुमार, थाना प्रभारी, कराईकेला
  • पु.अ.नि. गौतम कुमार, कराईकेला
  • पु.अ.नि. चंदन शुभम शर्मा, कराईकेला
  • कराईकेला थाना के सशस्त्र बल के जवान

📌 विशेष बिंदु:

  • अपहरण और हत्या की प्राथमिकी 2020 में दर्ज हुई थी (कांड सं. 29/20)।
  • लगातार पाँच वर्षों से अनुसंधान व छापेमारी चल रही थी।
  • अबतक का सबसे ठोस साक्ष्य – नरकंकाल की बरामदगी।
  • अपराधियों की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी है।

कराईकेला पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से न्याय की बाट जोह रहे परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। पांच साल पुराने मामले में तकनीकी जांच, गहन पूछताछ और निशानदेही से मिले प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने जो कार्य किया, वह अन्वेषण की दृढ़ इच्छाशक्ति और पेशेवर कार्यशैली का प्रमाण है।

प्रशंसनीय है कि पुलिस अब भी अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी रखे हुए है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied