मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

CRIME Update: मानगो फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन सुगर बेचते दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

On: June 5, 2025 8:22 PM
Follow Us:

CRIME Update: जमशेदपुर, मानगो थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट एरिया, पृथ्वी पार्क से पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन सुगर की बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 जून की शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि फॉरेस्ट एरिया में दो लोग अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए के अनुसार दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान:

  • शिवाजी गोप उर्फ नाडु (उम्र 25 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट लाइन, पायल सिनेमा के पास, मानगो।
  • गोविन्दा सिंह उर्फ लंगड़ी (उम्र 23 वर्ष), निवासी धोबी गली, गुरुद्वारा रोड, मानगो।

दोनों की तलाशी में उनके पास से 15 पुड़िया ब्राउन सुगर (कुल वजन 0.68 ग्राम), ₹1900 नगद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी नशा और चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। शिवाजी गोप पर NDPS एक्ट के तहत कई पुराने केस दर्ज हैं, जबकि गोविंदा सिंह पर चोरी का केस दर्ज है।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

  • डीएसपी भोला प्रसाद सिंह
  • थाना प्रभारी निरंजन कुमार
  • एएसआई महेंद्र कुमार, फोरमेसियुस कुजूर, रामचरण साह
  • आरक्षी बलराम गोप और मधुसूदन बानरा

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment