मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आदित्यपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध तेज, JECA ने बैठक कर जताई नाराजगी

On: June 3, 2025 9:56 PM
Follow Us:

📍 आदित्यपुर : झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन (JECA) की आदित्यपुर यूनिट ने मंगलवार को मोतीनगर में एक बैठक कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय बिजली उपभोक्ता शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी लोगों को गुमराह कर अभिभावकों की अनुपस्थिति में जबरन मीटर लगा रही है, पुराने मीटरों को बिना अनुमति तोड़ रही है

🔴 JECA का कहना है:

  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर जनसामान्य के हित में नहीं है।
  • सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोग न तो इसे लगवाएंगे और न ही लगाने देंगे।

📌 विरोध के मुख्य कारण:

  1. प्रीपेड सिस्टम लागू होगा, यानी पहले रिचार्ज, फिर बिजली (मोबाइल की तरह)।
  2. दिन-रात अलग-अलग टैरिफ लागू हो सकता है – जैसे मोबाइल डेटा।
  3. सरकार की 200 यूनिट मुफ्त योजना बंद हो सकती है।
  4. डिजिटल सिस्टम होने से बार-बार मीटर बदलना पड़ेगा।
  5. आर्थिक बोझ बढ़ेगा, मनमाने बिल की आशंका।
  6. गरीब व बेरोजगार परिवारों में अंधेरा छा सकता है।
  7. हजारों मीटर रीडरों की नौकरी खत्म हो जाएगी।
  8. विकलांग, वृद्ध, विधवाओं को कोई छूट नहीं।
  9. पहले बिल देरी से जमा करने की सुविधा थी, अब नहीं रहेगी।
  10. सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं है, न ही कोई अधिनियम।
  11. निजी कंपनियां जबरन फ्री में मीटर लगा रही हैं, जो जियो की तर्ज पर ठेका आधारित है।

JECA ने चेतावनी दी है कि एजेंसी यदि गुमराह करके मीटर लगाने की कोशिश करेगी, तो उन्हें हरसंभव तरीके से रोका जाएगा।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग:

  • अध्यक्षता: आशीष कुमार धर
  • संचालन: सावित्री गिरी
  • सहयोग: लिली दास, मौसमी मित्रा, मंजीत कौर, सौभाग्य लक्ष्मी, कंचन पांडे, अनीशा देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, अंजू सिन्हा और विष्णु देव गिरी
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment