मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कमांडो ट्रेनिंग का ऑर्डर नहीं मानना RPF जवानों को पड़ा भारी, सीनियर डीएससी ने 10 कांस्टेबलों को किया सस्पेंड

On: May 17, 2025 8:42 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 10 कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी द्वारा की गई है।

इन जवानों पर अपने वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और हजारीबाग व मानेसर स्थित एनएसजी बीएसएफ केंद्रों में कमांडो कोर्स के लिए रिपोर्ट नहीं करने और ट्रेनिंग पर नहीं जाने का आरोप है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस वजह से इन पर आरपीएफ नियमावली 1987 के नियम 134(4) के तहत की गई है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने या विचाराधीन होने की स्थिति में निलंबन का प्रावधान है।

जिन आरपीएफ जवानों को निलंबित किया गया है, उनमें टाटा के सीपी प्रजापति, सीनी के रब्बानी खान, एमके चौहान, अमित कुमार, बंडामुंडा के सीबी सिंह, सोनू कुमार, राउरकेला के अमरजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, झारसुगुड़ा के गोपाल सिंह और डीके पंडित शामिल हैं।

Read More : डेंगसरगी एवं नवादा में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment