मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तिरंगा यात्रा एवं संगठन महापर्व को लेकर जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

On: May 14, 2025 10:09 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, चाईबासा में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी तिरंगा यात्रा एवं संगठन महापर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप वर्मा, जिला चुनाव प्रभारी श्री अशोक सिंह तथा तिरंगा यात्रा प्रदेश टोली सदस्य श्री अभय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पूर्व मंत्री बड़़कुंवर गागराई , पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद एवं जिला अध्यक्ष संजय पांडे मंचासीन रहें,

बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन का कार्य युद्धस्तर पर शीघ्रता से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडल स्तर पर बुध कमेटी एवं अन्य आवश्यक समितियों के गठन को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और हर कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। संगठन को मजबूती देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : सुपर डिवीजन मुकाबले में संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय को हराया

तिरंगा यात्रा की विशेष जानकारी

तिरंगा यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश टोली सदस्य श्री अभय सिंह ने बताया कि 16 मई 2025 को चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।, जिसमें सभी जाति, वर्ग, धर्म एवं सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यात्रा की विशिष्टता यह है कि इसमें किसी भी राजनीतिक दल का बैनर या झंडा उपयोग में नहीं लाया जाएगा। यात्रा पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सेना के सम्मान को समर्पित रहेगी। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” एवं “सेना ज़िंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंजायमान रहेगा। यह यात्रा सुपलसाईं चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम केवल चाईबासा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 16 से 20 मई 2025 तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न मंडलों में भी तिरंगा यात्रा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

सभी सामाजिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक संगठनों एवं आम जनमानस से अपील की जाती है कि वे इस गौरवशाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भारतीय सेना के सम्मान को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में अपना योगदान दें। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश पुरी ,गीता बालमूचू, मनोज लियांगी, हेमंत केशरी, प्रताप कटियार एवं मंडल अध्यक्ष सहित मंच मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment