मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कोरबा में खेले जाने वाले 44वें राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम चयन प्रक्रिया शुरू

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 7, 2025 1:33 PM
Follow Us:
Add A Heading 4 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

📅 ट्रायल तिथि: 11 मई 2025 | स्थान: धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान

A 2

रांची, 7 मई 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा में आगामी 17 मई से 25 मई 2025 तक आयोजित होने जा रही 44वीं सीनियर नेशनल महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया महिला फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन श्री मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि झारखंड राज्य से प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु 11 मई 2025 (रविवार) को धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान, रांची में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

Read More : ऑपरेशन सिंदूर: आतंक की जड़ों पर भारत का करारा प्रहार, मसूद अजहर का परिवार तबाह

⚽ ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रण:

जो भी महिला खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि को मैदान में उपस्थित होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी।

📞 अधिक जानकारी व संपर्क के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क करें:

  • शमीम अहमद – 7061170588
  • प्रभात कुमार – 7979982197
  • तेजा मैडम – 9771207605
  • स्मृति पांडे (जॉइंट सेक्रेटरी) – 6202385824

यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री सुशील कुमार सिंह (पूर्व सैनिक) द्वारा चेयरमैन मोहम्मद कासिम अंसारी के निर्देशानुसार दी गई है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied