मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज के तहत” राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन

On: December 4, 2024 7:33 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : दिनांक 2/12/2024 सोमवार को मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज के तहत” राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोपाल में 1984 में हुई गैस त्रासदी के कारण राष्ट्रीय प्रदूषण नियत्रंण दिवस की शुरुआत हुई।

2 दिसम्बर को भोपाल के यूनियन कार्बाइड प्लांट में “मिथाइल आइसोसाइनेट” गैस का रिसाव हुआ था। प्रदूषण के विभिन्न प्रभावों को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भोपाल में हुई गैस त्रासदी के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई थी, उन लोगों के सम्मान देने और याद करने के लिए हर वर्ष भारत में यह दिन मनाया जाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सर्वप्रथम वाईस प्रिसिंपल डॉ चन्दन पंडा ने कहा कि वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक प्रदूषण है। वायु प्रदूषण का मुख्य कारण उद्योग एवं वाहनों से निकलने वाला धुआं है। वायु प्रदूषण के कारण वायुमंडल में कार्बन- डाई – आक्साइड की मात्रा बड रही है। इससे पृथ्वी के ऊपरवाला ओजोन गैस का सुरक्षा चक्र बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। तत्पश्चात शिक्षिका विजया बोस ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण आज हमारा स्वास्थ्य कई बीमारियो से जुझ रहा है। लैब टेक्नीशियन अविनाश अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण के कारण मानसिक एवं शारीरिक रोगों से आज मानव जुझ रहा है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : ऊर्जा मेला: ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता का अनोखा कार्यक्रम

डॉ नूतन ने कहा कि वायु प्रदूषण आज जहां हम कैंसर, हृदय रोग अन्य बीमारियों से जुझ रहे हैं वहीं पर्यावरण में समुद्र में जल स्तर की वृद्धि आदि समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर छात्रा मोमिता महतो ने कहा “प्रदूषण पर प्रतिबंध लगाएं, पर्यावरण को बचाएं”। छात्र अजय भगत ने कहा कि वायु प्रदूषण आज एक ज्वलंत समस्या, इसे कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, पेट्रोल एवं डीजल आदि वहनो जो वातावरण में प्रचुर मात्रा में धुआं निकलते हैं उनका कम से कम उपयोग कर हम कुछ हद तक वायु प्रदूषण पर नियंत्रण कर सकते हैं।

छात्र जय कुमार, लक्ष्मी प्रिया महतो, सुभम, रिसिता कुमारी, और निशा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। छात्रा छवि ने कहा कि “प्रदूषण के है कई कारण /धुआं कचरा इत्यादि उदाहरण” अतः हमें कचरा का उपयोग खाद बनाने में कर वायु प्रदूषण से बच सकते हैं। धन्यवाद ज्ञापन समीर सिंह ने दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment