मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव रवि चौधरी ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

On: April 19, 2025 10:33 PM
Follow Us:
  • 10 मई 2025 को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

चाईबासा (जय कुमार) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के निर्देशानुसार प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु प्राधिकार से जुड़े मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित किया, जिससे ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिल पाए। साथ ही उन्होंने प्राधिकार के द्वारा किए जा रहे हैं दैनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक परिचर्चा भी की।

Read More : चाईबासा में नवनिर्मित जॉगर्स पार्क का लोकार्पण, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री चौधरी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नियमित तौर पर कार्यों की समीक्षा की जाती है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्राधिकार सदैव तत्पर रहता है। इस अवसर पर सभी मध्यस्थ अधिवक्ता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment