मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, 24-25, पश्चिमी सिंहभूम और राँची के बीच खिताबी भिड़ंत कल

On: April 19, 2025 10:00 PM
Follow Us:

Inter District Women Senior Cricket Competition, 24-25, Title clash between West Singhbhum and Ranchi tomorrow.

चाईबासा (जय कुमार) : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में कल गत वर्ष की उपविजेता टीम राँची का मुकाबला मेजबान पश्चिमी सिंहभूम से होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने बोकारो एवं जमशेदपुर को पराजित कर फाईनल में जगह बनाई है वहीं राँची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर डिवीजन के दूसरे मुकाबले में राँची ने गत वर्ष की चैंपियन टीम सिमडेगा एवं धनबाद को पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया है।

Read More : पांच साल पहले मां ने काट दिया था बेटी का हाथ-पैर, अब आगे आई सुमिता होता फाउंडेशन

50-50 ओवर के खेले जाने वाले फाईनल मैच का प्रारंभ प्रातः 9:00 बजे से होगा जबकि पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न 4:00 बजे निर्धारित है।

फाईनल मैच में पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी के साथ-साथ 80000/- रुपये जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 60000/- रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment