📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर में श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण जारी, निमंत्रण पत्र की आई पहली तस्वीर। जानें किस दिन होगी प्राण प्रतिष्ठा।

On: December 2, 2023 4:57 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

अयोध्या । उत्तरप्रदेश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Ramlala’s life consecration ceremony in Ayodhya: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो गया है। इस निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर साफ तौर पर देखा जा सकता है जिसपर लिखा गया है – प्राण प्रतिष्ठा समारोह। इसके अंदर एक पत्र भी है। पत्र में लिखा है- आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है।पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं।

वहीं इस पत्र में विशेष रूप से पत्र में लिखा गया है- निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं। जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा। विलंब से आने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ सकता है। 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं।

वहीं पत्र के अंत में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय जी के दस्तखत भी हैं।

इस संबंध में ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। देश भर में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजे जाएंगे।

निमंत्रण पत्र पाने वाले एक संत ने बताया है कि आज भगवान राम की बहुत बड़ी कृपा हुई हमारे ऊपर कि हमको डाक के द्वारा पहला निमंत्रण कार्ड मिला है। जिसका एक वीडियो भी जारी किया गया है। 

अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही इसकी सुरक्षा योजना 5 जनवरी से और शख्त कर दिया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहे राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर की सुरक्षा योजना को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिससे राम जन्मभूमि पर पहुंचने वाले भक्तों को गुजरना होगा। जानकारी है कि इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), आईजी पुलिस (अयोध्या रेंज), आईबी अधिकारी, अयोध्या मंडलायुक्त और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस संबंध में एक बैठक भी की है।

अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने मीडियाकर्मियों को बताया की “सुरक्षा योजना के पहले चरण के लिए, राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। और राम मंदिर की समग्र सुरक्षा योजना मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास है।”

इससे साफ जाहिर होता है कि अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही कड़ी होगी। लंबे अरसे के बाद सनातनियों को राम लला के दर्शन होंगे। इसका इन्तजार बेसब्री से लोग कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए लोगों में कौतूहल भी है। 

VIDEO | The process of distributing invitation letters for the consecration ceremony of ‘Ram Lalla’ in Ayodhya has started.

Ayodhya Ram Temple consecration ceremony is scheduled to take place on January 22, 2024.#AyodhyaRamTemple pic.twitter.com/fD83VYl54X

— Press Trust of India (@PTI_News) December 2, 2023

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Shravan की दूसरी सोमवारी पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोगों ने की शिरकत

Sawan में डाक विभाग की अनूठी पहल सिंहभूम मंडल ने शिवालयों में श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

Leave a Comment