मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 12 में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

On: January 12, 2024 6:11 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 12 शॉप एरिया कदमा जमशेदपुर की ओर से 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कदमा भाटिया बस्ती मेन रोड स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में छात्रों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े जीवन चरित्र की जानकारी ली।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

 ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े गोपाल भाई ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी की जीवन कहानी, उपदेश एवं आदशो पर चर्चा की ,संगीता बहन ,दिनेश भाई ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंग से बच्चों को प्रेरित प्रोत्साहित किया।

ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने सभी बच्चों को मन की शांति एकाग्रता एवं अपने अंदर की व्यक्तित्व को शक्तिशाली एवं प्रभावशाली बनाने के लिए टिप्स दिए एवं सभी को मेडिटेशन से लाभान्वित किया। करीब डेढ़ सौ बच्चे इस कार्यक्रम से लाभ लिए इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।

 प्राचार्य के साथ सभी टीचर इस मौके पर उपस्थित थे।  सर्वप्रथम स्वामी जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, बच्चों ने भी अपने मनोरंजक प्रस्तुति दिया । 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment