
जमशेदपुर, 19 अगस्त: पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुआ। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रकाश स्कूल टर्निंग पॉइंट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : बोकारो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन संदिग्ध हिरासत में
दूसरे मामले में, जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला नाला पोस्ट ऑफिस के सामने घटित गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से 1 देशी पिस्तौल, 7.65 एम. एम. गोली के 4 खोखे सहित अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने इन अपराधियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूती मिली है, और पुलिस का कहना है कि वे अपराध पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।








































