📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला।

On: July 28, 2024 10:47 PM
Follow Us:
पुतला

रिपोटर : जय  कुमार 

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। बता दे बीते दिनों पाकुड़ में के एम पीएम कॉलेज आदिवासी बालक छात्रावास में घुस कर पुलिस प्रशासन के द्वारा सैकड़ो छात्रों को लाठी डंडों से मारपीट किया गया और उन्हें लहू लूहान किया गया। जिसे लेकर भाजपा अजजा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :नक्सलियों के विरूद्ध अभियान में प0 सिंहभूम पुलिस को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता

पुतला दहन के पश्चात पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह विद्यार्थी पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थी हैं और पाकुड़ में बीते कई वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं और वहां के आदिवासी मूलवासियों का अधिकार को छीन रहे हैं इसका विरोध विद्यार्थियों द्वारा किया गया था, यह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है केवल समाज को दिग्भ्रमित कर सत्ता में बने रहने का कार्य करना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समुदाय के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है और उनके न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। भारतीय जनता पार्टी इस बर्बरता पूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है और जब तक दोषियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :बंदगांव प्रखंड जिला परिषद बसंती पूर्ति JBKSS/JLKM में हुई शामिल

जिसमें मुख्य रूप से गीता बलमुचू, अनुप सुल्तानिया, महासचिव प्रताप कटियार, अनंत सयनाम, तीर्थ जामुदा, चंदन झा, जीतेंद्र नाथ ओझा रानी बांदिया, सुखमती बिरुआ, मणिकांत पोद्दार, सूरज सिंह, हरिचरण सांडिल, राकेश पोद्दार,पंकज टोप्पो रौनक लकड़ा मंगा मिंज सूरज तिर्की अक्षय खत्री जय किशन बिरुली ब्राजील सुंडी चंद्र मोहन तियू, पप्पू महतो, दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, पांडे, रूपा सिंह दास, सुबोध महाकुड़, पिपुन बारिक, अमरेश गोप, विनोद सोय, सुमित कालिंदी, प्रशांत तांती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment