📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

डेफोडिल्स स्कूल के बच्चों ने लगाए पेड़, हरी-भरी धरती का सपना देखा।

On: July 27, 2024 10:44 AM
Follow Us:
डेफोडिल्स

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टी शशि कुमार एवं श्रीमती टी शोभा थी। शशि दम्पति ने विद्यालय को वृक्ष दान स्वरूप दिए और अपने कर कमल द्वारा वृक्षारोपण भी किए साथ में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बच्चों ने भी वृक्ष रोपण अपने-अपने सहपाठियों के साथ किया ।

डेफोडिल्स

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शशि कुमार ने जीवन में वृक्ष का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डालते हुए कहा की वृक्ष की जो पत्तियां हैं वह कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर ग्रहण करती हैं और पीपल एक ऐसा पेड़ है जो चौबसो घंटे सिर्फ ऑक्सीजन देता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर समाहित कर लेता हैं इसलिए बच्चों अगर कल जीवन है तो वृक्षारोपण जरूरी है।

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनसीसी द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए वृक्ष और मानव जीवन के अन्योन्याश्रय संबंध पर प्रकाश डाला और कहा कि यदि आज वृक्ष है तो हम कल सुरक्षित है। अन्यथा वृक्ष नहीं होने से मानव जीवन ही नहीं यह पृथ्वी समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता जी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती बेबी चौधरी ने किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment