मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उत्कलमणी विद्या मंदिर ओड़िया उवि कुसुमकुंज में ओड़िया समाज ने की हुई बैठक।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 25, 2024 9:48 PM
Follow Us:
विद्या
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

ओड़िया भाषा उत्थान को लेकर हुआ उत्कल प्रसंग नामक 250 पुस्तक का वितरण।

रिपोटर : जय  कुमार   

Netaji 3

चक्रधरपुर : ओड़िया भाषा की उत्थान को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर शहर के कुसुमकुंज मोड़ स्थित उत्कलमणी विद्या मंदिर ओड़िया उच्च विद्यालय के सभागार में ओड़िया समाज के लोगों की एक बैठक उत्कल सम्मिलनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में ओड़िशा सरकार के लोकसूचना संपर्क विभाग के अधिकारी सचिदानंद बेहेरा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व प्रोफेसर डॉ नागेश्वर प्रधान, उत्कल सम्मिलनी के जिला उपाध्यक्ष कामख्या प्रसाद साहू, सचिव अम्बिका दीक्षित, कवि सत्य प्रकाश कर मुख्य रूप से मौजूद थे.

यह भी पढ़े :सुरदा माइंस के लिए सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, एनवायरमेंट क्लीयरेंस जल्द दिलाने का आग्रह।

बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि ओड़िया भाषा उत्थान को लेकर समाज के सभी लोग अपने बच्चों को मातृभाषा का शिक्षा दे. ज्यादा से ज्यादा ओड़िया भाषा का प्रयोग करें. मातृभाषा से ही लोगों की पहचान होती है. इसीलिए मातृभाषा को जीवित रखें. वहीं संबोधित करते हुए ओड़िशा सरकार के लोकसूचना संपर्क विभाग के अधिकारी सचिदानंद बेहरा ने कहा कि ओड़िया संस्कृति को बचाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है.

ओड़िया भाषा को बचाने के लिए ओड़िशा सरकार कार्य कर रही है. ओड़िया बहुत क्षेत्र में स्थित स्कूलों में निशुल्क पुस्तक का वितरण भी ओड़िशा सरकार द्वारा बीच-बीच में किया जाता रहा है. ताकि लोगों में मातृभाषा ओड़िआ जीवित रह सके. इससे पहले विद्यालय परिसर में अवस्थित पंडित गोपाबंधु दास, पंडित गोदावरीश मिश्रा, उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा में माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया.

यह भी पढ़े :चक्रधरपुर पवन चौक में विधायक सुखराम उरांव ने किया पीसीसी पथ निर्माण का भूमि पूजन, पवन चौक से रानी तालाब पुलिया तक बनेगा पथ।

वहीं बैठक में उपस्थित ओडिशा सरकार के लोकसूचना संपर्क विभाग के अधिकारी सचिदानंद बेहेरा के द्वारा जगन्नाथ संस्कृति से जुड़े उत्कल प्रसंग नामक 250 पुस्तकों का वितरण किया गया. मौके पर मिहिर प्रधान , संतोष कुम्भकार, रमेश कुमार, पितबाश प्रधान, यशवंत प्रधान, अनिता पुरसेट, सुभद्रा मिस्त्री, आरती षाड़ंगी, आरती मंडल, प्रतिभा प्रधान, कुनी बारीक, विनोदिनी सिंह, आकांक्षा राणा, बृन्दाबाती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, अंजलि कुमारी, संगीता कुमारी आदि ओड़िया समाज के लोग मौजूद थे.

Netaji 4

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

IMG 20260621 203107

Jamshedpur के अंकित शर्मा बने SDM, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता, पिता के सपने को किया साकार

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied