📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ताज होटल रांची में होगा लॉन्च, आईएचसीएल ने किया साइन।

On: July 25, 2024 1:40 PM
Follow Us:
ताज

रांची : मुंबई, 24 जुलाई, 2024 ,भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी ने झारखंड़ के रांची में ताज होटल साइन किया है। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के साथ आईएचसीएल ने रांची में अपना पहला कदम रखा है। झारखंड़ राज्य सरकार से लीज़ पर ली गयी 6 एकर ज़मीन पर यह होटल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्यान्न गोदामों का किया गया औचक जांच, सुबह-सुबह गोदाम पहुंचे जांच अधिकारी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आईएचसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री पुनीत छटवाल ने इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “दुनिया भर में मशहूर, ताज ब्रांड को रांची में लाते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। वृद्धि और विकास की असीम क्षमताओं के शहर रांची का रणनीतिक स्थान और इसे एक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किए जा रहे परिवर्तन, इस शहर को बहुत ही आशादायी और आकर्षक डेस्टिनेशन बना रहे हैं।

ताज

तेज़ी से विकसित हो रहे प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहे इस क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को और भी मज़बूत करने की नीति के अनुरूप हमने यह होटल साइन किया है।”धुरवा में प्राइम लोकेशन पर यह होटल बनेगा, जहां से कनेक्टिविटी और विज़िबिलिटी दोनों बहुत बेहतरीन मिलेंगे। 200 कमरों के ताज, रांची में मेहमान काफी बड़े बैंक्वेट एरिया सहित कई आधुनिक सुविधाओं, एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों और बेवरेजेस, सुसज्जित वेलनेस सेंटर का आनंद लेंगे।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ ने अवैध क्वार्जाईट (सफेद पत्थर) खनन के विरूद्ध की छापेमारी।

रांची को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यहां बुनियादी सुविधाओं का काफी विकास किया जा रहा है। कोर कैपिटल एरिया में स्थित होने की वजह से यह होटल शहर के नए सेन्ट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट के बीचोबीच, विधान सभा, सरकारी कार्यालयों और कॉर्पोरेट मुख्यालयों के बहुत ही नज़दीक होगा।इस होटल को मिलाकर अब झारखंड़ में कुल 6 आईएचसीएल होटल हो गए हैं, जिनमें से 1 का काम अभी चल रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment