📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक।

On: July 22, 2024 7:06 PM
Follow Us:
पुस्तकालय

32 सरकारी विद्यालय में पुस्तकालय का संवर्धन राज्य योजना से किये जाने पर हुई चर्चा।

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। राज्य योजना से पूर्वी सिंहभूम जिले के 32 सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय का संवर्धन किया जाना है जिसमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय शामिल हैं।

पुस्तकालय

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु प्राप्त आवंटन के लिए पुस्तकों का चयन करने के सम्बंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई जिसमें सभी समिति सदस्यों ने विद्यालयों के लिए पुस्तकों के चयन की सूची तैयार की। सूची अनुरूप सम्बन्धित आपूर्तिकर्ताओं, प्रकाशकों को कार्यादेश जिला स्तर से निर्गत किया जाएगा जिसका भुगतान राज्य स्तर से होगा।

यह  भी पढ़े :सिंहभूम चैम्बर में केन्द्रीय आम बजट-2024 मंगलवार, 23 जुलाई को होगा सीधा प्रसारण।

बैठक में समिति के सदस्य जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, दो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, दो छात्र, शिक्षा प्रेमी सदस्य में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment